Diksha course for student

Week47- 3

Diksha course for student


   कक्षा 1से8 तक के लिए प्रतिदिन कोर्स लिंक यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
दीक्षा कोर्स लिंक के माध्यम से आप सभी पाठ की तैयारी कर सकते हैं।
अगर आप के पास कोर्स से संबंधित अन्य लिंक हो तो छात्र हित में निचे कामेंट बांक्स में लिखें।

Jharkhand DigiSATH | संक्षिप्त पाठ्यक्रम पर आधारित कैलेंडर के अनुरूप विद्यार्थियों हेतु स्व-अधिगम सामग्री | दिनांक: 25.03.2021 | Revision Playlist*

कक्षा 1 | विषय - Hindi

अध्याय –क्या है लम्बा क्या है गोल+बिल्ली और चूहा+ गाजर और टमाटर+पहेली

दक्षता – चित्र के आधार पर अनुमान लगाकर पढ़ना, कविता में अपनी बात जोड़ना,अपनी भाषा में बात करना, अक्षरों की पहचान एवं आकृति- प वर्ग एवं इससे बनने वाले शब्द, पूर्व के वर्णों की पहचान.
चित्र के आधार पर अनुमान लगाकर पढ़ना, कहानी सुनाना, स्वयं बनाए चित्रों के नाम लिखना, अक्षर य से ह सिखाना इनसे बने वर्ण से से शब्द, क्ष, त्र, ज्ञ, ढ़, ड की आकृति एवं पहचान तथा इनसे बने शब्द
चित्र के आधार पर अनुमान लगाकर पढ़ना, कविता में अपनी बात जोड़ना,अपनी भाषा में बात करना, अपनी वर्तनी गढ़ना और भाषा सीखना,स्वर वर्ण की पहचान एवं आकृति व्यंजन वर्ण से बननेवाले शब्द, आ, इ ई उ ऊ की मात्रा 
चित्र के आधार पर अनुमान लगाकर पढ़ना, कविता में अपनी बात जोड़ना,अपनी भाषा में बात करना, अपनी वर्तनी गढ़ने की प्रवृत्ति का विकास, ए ऐ की मात्रा तथा आगे की मात्रा सिखाना

पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 41-43
पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 54-56
पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 59-62
पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 68,69

https://www.youtube.com/playlist?list=PLaYRqWyz4O3wp7h59EEqfAJdiSG4SgIf_


कक्षा 2 | विषय - Hindi

अध्याय – बूझिए मेरा नाम + बब्बू और झब्बू + भोर भई + भोर भई

दक्षता – 
अपने स्तर के अनुसार विभिन्न पुस्तकों, पत्रिकाओं, पोस्टरों, ऑडियो वीडियो सामग्री को पढ़ना, अपनी भाषा और स्कूल की भाषा में प्रश्न पूछना, निजी अनुभवों को साझा करना, पहेली बनाना
अक्षर,शब्द, वाक्य की संरचना को समझना, कविता को आगे बढ़ाना, अपनी कल्पना से कविता सुनाना, कविता के संबंध में बातचीत करना
चित्र के पहलुओं का अवलोकन करना, निजी अनुभवों को कविता से जोड़ना, कविता के बारे में बातचीत करना, अक्षर आकृतियों से आगे बढ़ते हुए स्व वर्तनी का उपयोग एवं स्वनियंत्रित लेखन करना
चित्र के सूक्ष्म और प्रत्यक्ष पहलुओं का बारीक अवलोकन करना, निजी अनुभवों को कविता से जोड़ना, कविता के बारे में बातचीत करना, अक्षर आकृतियों से आगे बढ़ते हुए स्व वर्तनी का उपयोग एवं स्वनियंत्रित लेखन करना

पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 74
पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 77-79
पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 86
पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 89,90

https://www.youtube.com/playlist?list=PLaYRqWyz4O3zaYf0IGIh4taBbjnIwrDHW


कक्षा 3 | विषय - EVS

अध्याय – छुक -छुक ,छुक छुक+ पानी तेरे कितने नाम+ संदेशे आते हैं+ भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक

दक्षता –
भ्रमण के दौरान विभिन्न तरीकों से वस्तुओं/गतिविधियों /स्थानों के अवलोकनों, अनुभवों जानकारियों को रिकार्ड करते है तथा पैटर्नो डिजायनों का निर्माण करते हैं।
दैनिक जीवन की गतिविधियों में वस्तुओं के गुणों का अनुमान लगाते हैं, मात्राओं का आकलन करते है तथा उनकी संकेेतों एवं अमानक इकाइयों द्वारा जाँच करते है।परिवार तथा विद्यालय में पानी के दुरूपयोग पर अपनी आवाज उठाते है।
संचार के माध्यमों के बारे में जानते हैं
वैज्ञानिक की जीवनी के बारे में जानकारी प्राप्त करना

पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 60-66
पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 67-76
पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 84-87
पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 99

https://www.youtube.com/playlist?list=PLaYRqWyz4O3y0AhlDEPuQW1hEfvXbMQqd


कक्षा 5 | विषय - EVS

अध्याय – गाँव -गाँव ,क़स्बा -क़स्बा + अपनों की सुरक्षा+ बचत तेल की+ पुरानी इमारतें , जंगल की बेटी -सूर्यमणि*

दक्षता – 
पशु-पक्षियों की अति संवेदी इंद्रियों और साधाहरण लक्षणों के आधार पर उनकी प्रतिक्रिया की व्याख्या करते है। दैनिक जीवन में उपयोगी संस्थाओं (पंचायत) की भूमिका तथा कार्यो का वर्णन करते हैं।
स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु सुझाव देते हैं तथा सुविधावंचित के प्रति-संदेवना दर्शाते हैं।
अवलोकन और अनुभव किए गए मुद्धों पर आवाज उठाकर अपने मत व्यक्त करते हैं।
स्मारक संग्रहालयों के बारें बड़ा से बीतचीत कर पता लगाना।"- संसाधनों (वन,जंगल इत्यादि) की सुरक्षा हेतु सुझाव देते हैं तथा सुविधावंचित के प्रति संवेदना दर्शाते हैं।
संसाधनों के स्वामित्व अवलोकना, अनुभव तथा जानकारियों को एक व्यवस्थित क्रम में रिर्काड करते हैं और कारण तथा प्रभाव में संबंध स्थापित करते हैं।
आस-पास भ्रमण किए गए स्थानों का यात्रा वर्णन लिखते हैं। स्थान सभी मात्रकों या अनुमान लगाते है।

*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 72-76*
*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 77 -82*
*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 83 -87*
*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 97-101 ,102 -108*

https://www.youtube.com/playlist?list=PLaYRqWyz4O3zssVgo5NPTn4lN788AVCHu

*कक्षा 4 | विषय - EVS*

*अध्याय – कुचाई सिल्क + बनाते जाओ + पूरे हुए सपने + परमा का खेत*

दक्षता – 
दैनिक जीवन के विभिन्न कौशलयुक्त कार्यो का वर्णन करते हैं तथा पूर्वजों से मिजी विरासत की व्याख्या करते हैं।
दैनिक जीवन के विभिन्न कौशलयुक्त कार्याे-भवन निर्माण, पूल निर्माण की व्याख्या करते हैं।
परिवार/विद्यालय/पास-पडोंस में व्याप्त रूढिबद्ध सोच (पसंद/निजी लेने/समस्या निवारण/भेद-भाव पूर्ण व्यवहार , बाल अधिकार संबंधी मुद्धों का अवलोकन करते है तथा इन मुद्धों पर आपनी बात कहते हैं।
दैनिक आवश्यता की वस्तुओं के उत्पादन तथा उनकी उपलब्धता स्रोत से घर तक पहुँचने की प्रक्रिया का वर्णन करते हैं।
- दैनिक जीवन के विभिन्न कौशलयुक्त कार्यो-खेती आदि का वर्णन करते हैं।

*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 108-111*
*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 112-116*
*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 117-121*
*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 122-128*

https://www.youtube.com/playlist?list=PLaYRqWyz4O3yRHyNW_fLKhXHWSEJsvh5u


*कक्षा 6 | विषय – Social Science*

*अध्याय –इतिहास- सम्राट अशोक + संस्कृति एवं विज्ञान *

दक्षता – 
महत्वपूर्ण साम्राज्यों राजवंशों के विशिष्ट योगदानों को उदाहरणों के साथ सूचीबद्ध करते हैं ,जैसे -अशोक के शिलालेख ।
संस्कृति और विज्ञान के क्षेत्र में जैसे -खगोल विज्ञान,चिकित्सा,गणित और धातुओं का ज्ञान आदि में भारत के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हैं ।

*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 73 - 81*
*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 98 -108*

*अध्याय –भूगोल  - पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल + हमारा देश भारत*

दक्षता – 
पृथ्वी को एक विशिष्ट खगोलीय पिंड के रूप में समझते हैं,क्योंकि पृथ्वी के विभिन्न भागों विशेष रूप से जैवमंडल में जीवन पाया जाता हैं ।
भारत के मानचित्र पर भौतिक स्वरूपों,जैसे -पर्वतों,पठारों,मैदानों,नदियों,मरुस्थल इत्यादि को अंकित करते हैं ।

*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 35 -42*
*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 53 - 63*

https://www.youtube.com/playlist?list=PLaYRqWyz4O3yjmBnVE_PlXb9NmEdmPTcD


*कक्षा 7 | विषय – Social Science*

*अध्याय – इतिहास - झारखण्ड की संस्कृति*

दक्षता – 
झारखण्ड की संस्कृति से अवगत होते हैं|*

*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 90 -101*

*अध्याय – भूगोल - वायुमंडल + जलमंडल+प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्यजीव*

दक्षता – 
वायुमंडल का संघटन एवं संरचना का वर्णन करते हैं।वायुमंडल की परतों को पहचानते हैं।
जलमंडल का संघटन एवं संरचना का वर्णन करते हैं।सुनामी जैसी आपदाओं के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्य को विस्तार से बताते हैं।
विभिन्न जलवायु एवं स्थल रूपों में पाए जाने वाले पादपों एवं जंतुओं की विभिन्नताओं के कारणों को बताते हैं।*

*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 30 - 41*
*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 42-50*
*पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 51 - 59*

https://youtube.com/playlist?list=PLqDbRGYC6hmZIuKZQMV4hq9yjyxnSFFf0

विषय – Social Science

अध्याय – इतिहास- महिलाओं की स्थिति में सुधार+जाति व्यवस्था की चुनौतियाँ

दक्षता –
महिला ,विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह, सामाजिक सुधार से जुड़े मुद्दे और इन मुद्दो पर औपनिवेशिक प्रशासनके कानूनों और नीतियों का विश्लेषण करते हैं ।
जाति, सामाजिक सुधार से जुड़े मुद्दे और इन मुद्दो पर औपनिवेशिक प्रशासन के कानूनों और नीतियों का विश्लेषण करते हैं ।

पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 102 -113
पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 114 - 125

अध्याय – भूगोल- कृषि+मानव संसाधन

दक्षता – 
अपने क्षेत्र / राज्य के प्रमुख फसलों,कृषि के प्रकारो, तथा कृषि पद्धतियों का वर्णन कराते हैं ।ऐसे करको का विश्लेषण करते है जिनके कारण कुछ देश प्रमुख फसलों जैसे - गेहूं, चावल ,कपास ,जूट इत्यादि का उत्पादन करते हैं । बच्चे इन देशों को विश्व के मानचित्र पर अंकित करते हैं ।
विश्व के मानचित्र पर जनसंख्या के असमान वितरण के कारणो की व्याख्या करते हैं।

पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 41 -57
पाठ्यपुस्तक, पृष्ठ 73 - 82

https://www.youtube.com/playlist?list=PLaYRqWyz4O3wQwYdZiAm0ZTvt2TDMxJeM

अगर आप गाना गाने के शौकिन हैं तो ये आपही के लिए है।