E Vidya Vahini में S.M.C. डाटा कैसे अपलोड करें? HOW TO UPLOAD S.M.C DATA IN E-VIDYA VAHINI 

E Vidya Vahini में smc data upload यानी smc के सदस्यों को कैसे जोडें। और साथ ही smc बैठक एवं smc बैंक (Bank)खाता कैसे जोड़े।


E Vidya Vahini SMC Data Update



E vidya vahini में smc के Data update के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फालो करें।
सबसे पहले आप अपने Chrome ब्राउजर या अन्य ब्राउजर पर 
evidyavahini.jharkhand.gov.in 
Welcome to E-Vidya Vahini Login वाले पेज पर जाएं।
या नीचे दिए गए लिंक पर जाएं यहां से आप सिधे E vidya vahini login पेज पर पहुँच जाएंगें।


E vidya vahini login page का इन्टरफेस आपको नीचे दिखाए गए चित्र के जैसा दिखाई देगा।

स्टेप :- 1 यहां आपको अपने विधालय का यू - डाइस कोड और पासवर्ड डालकर Login करना है।


E Vidya Vahini SMC Data Update



स्टेप :- 2 अब आपको नीचे दिखाए गए चित्र जैसा इन्टर फेस दिखाई देगा,यहां आपको उपर की और बांये कोने में दिखाई दे रहे तीन लाइन अर्थात मेनू बार पर क्लीक करना है।

E Vidya Vahini SMC Data Update



स्टेप 3 :- अब यहां आपको E vidya vahini से संबंधित लिस्ट दिखाई देगा यहां आपको सबसे अंत में smc (विधालय प्रबंधन समिति) का कालम दिखाई देगा जैसा की नीचे दिए गए चित्र के लाल सर्कल में दिखाया गया है।आपको उसी पर क्लीक करना है।

E Vidya Vahini SMC Data Update

स्टेप :- 4 यहां आपको add smc member पर क्लीक करना है जैसा की नीचे चित्र में दिखाई दे रहा है।
आपको यहां member type ड्राप डाउन मेन्यू दिखाई दे रहा है यहां से आप अभिभावक,टीचर,बालसंसद और वार्ड सदस्य को add करने का आपसन मिलेगा।




स्टेप :- 5 अब यहां member type का चुनाव करने के बाद सदस्यों के नाम के पहले तीन अक्षर अंग्रेजी में लिखें (E vidya vahini के SDMIS से संबंधित )और फिर search के बटन पर क्लीक करें।

E Vidya Vahini SMC Data Update



स्टेप :- 6 आप को सर्च बटन पर क्लीक करने के पश्चात उपर दिखाई दे रहे चित्र जैसा मेम्बर लिस्ट दिखाई देगा यहां आपको मांगी गई जानकारी भरने के बाद add के बटन पर क्लीक करना है।
यदि आपको यहां कोइ लिस्ट नहीं मिलता है तो आप अपने E vidya vahini के Student activity वाले कालम में सुधार करने की आवश्यक्ता है।
अगर आप इस संबंध में जानकारी नहीं रखते हैं तो नीचे कामेंट बाक्स में लिखें।
सभी मेम्बर को सफलतापूर्वक add करने के पश्चात आप view वाले आपसन पर जाकर आप इसे देख सकते हैं।

अब आपको यहां Smc Bank Account Add करना है।
इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरनों का अक्षरशः पालन करना है।

स्टेप :- 1 यहां आपको Add smc Bank पर क्लीक करना है और फिर नीचे मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद Add वाले बटन पर क्लीक करना है।पेज को रिफ्रेस करने के बाद आपके द्वारा भरी गई जानकारी view पर दिखाई देगी।






अगर E vidya vahini से संबंधित कोई और समस्या हो तो नीचे कामेंट बाक्स में लिखें।