Benefits of Amla


Benefits of Amla




आंवला परिचय(Gooseberry Introduction)


आप सबने आंवला से जरुर परिचित होंगें।आंवला को अंग्रेजी में Gooseberry के नाम से जाना जाता है।
आंवला साधरणतया जंगलों में स्वतंत्र रुप से उगते हैं,और इसकी कृषि कम ही होती है।कुछ लोगों द्वारा बागवानी के रुप में इस पौधे को उगाया जाता है।
आंवले के पौधे की उंचाई 10 फीट तक हो सकती है,इसके पत्तियों का आकार इमली के पत्ते के समान होता है।
आंवले का पौधा अपने बहुमुखी गुणों के कारण प्रशिद्ध है।
आंवला स्वास्थ्य के लिए लाखों में से एक माना जाता है ।आंवले का इस्तेमाल भिन्न-भिन्न रुप से किया जाता है। कुछ लोग इसका अचार बना कर खाना पसंद करते हैं,और कुछ लोग कैंडी(haw to make amla Candi in home) तो कुछ लोग इस का मुरब्बा खाना पसंद करते हैं,कुछ लोग इसे कच्चा खाना पसंद करते हैं,  तो कुछ लोग इसका रस निकालकर पीते हैं। आंवला चेहरे की ब्यूटी और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आंवले का जूस सुबह खाली पेट पीने से सेहत से जुड़ी हर परेशानी दूर हो जाती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
आंवले का सेवन आचार,मुरब्बा,कैंडीऔर जूस के रुप में करने के अपने ही फायदे हैं। अगर आपने अभी तक आंवला जूस पीना शुरू नहीं किया तो आप जल्दी से पीना शुरु कर दें। यह कुदरत का एक नायाब तोहफा है जो कि हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है।

खाली पेट आवला जूश पीने के फायदे:-

Benefits of drinking Amla juice on an empty stomach: -
 अगर सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीते हैं या फिर आंवले का सेवन करते हैं तो पूरा दिन अच्छा बन जाता है

विटामिन C और आयरन:-


 आंवले के जूस में विटामिन सी और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है हमारे शरीर में विटामिन सी जितनी मात्रा की जरूरत होती है।आंवले में उतना विटामिन सी पाया जाता है।  आंवले के फल के जूस का सेवन करते हैं तो आपको विटामिन सी के अलावा आयरन कैरोटीन फाइबर विटामिन बी कांपलेक्स ,कैल्शियम एंटी ऑक्सीडेंट साथ ही मिलते हैं आपको बताते हैं सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से क्या होता है।

पाचन शक्ति(Digestion Power)


आंवले का जूस पीने से पाचन शक्ति में वृद्धि होती है जिससे पेट में पाचन संबंधी समस्या नहीं होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता(Immunity Power)


आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बड़ाता है।  रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखता है।

सर्दी जुखाम(cold):-


इसलिए आंवला जूस को पीने से आप सर्दी जुखाम से दूर रहते हैं।


Benefits of Amla





कॉलेस्ट्राल कंट्रोल :-


 आंवले का जूस पीने से कॉलेस्ट्राल कंट्रोल में रहता है।

आंखों के इंफेक्शन:-


 आंवले के रस का रोजाना सेवन करने से आंखों के इंफेक्शन जलन पानी आना जैसी परेशानियां दूर हो जाती है आंखों की रोशनी बढ़ती है।

जलन और गैस:-


 अगर आपके पेट में जलन होती है और गैस की समस्या है तो आंवला जूस पीना चाहिए अगर एसिडिटी की समस्या है तो आमला जूस दिन में दो बार लेने से राहत मिलती है।

बालों के लिए:-


 आंवले के जूस का सेवन करने से यह बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है इससे बाल मजबूत बनते हैं और असमय सफेद होते बालों को भी यह जूस काला कर देता है।

ब्यूटी टॉनिक :-


 आंवले का जूस एक बेमिसाल ब्यूटी टॉनिक है जिसके सेवन से हमारी त्वचा को बहुत अच्छा पोषण मिलता है रक्त को शुद्ध करता है इसीलिए इसके सेवन से त्वचा हमेशा  चमकती रहती है।

पोषण:-


 आवलें का जूस से  इतना अच्छा पोषण मिलता है कि हम अपनी उम्र से 10 साल कम लगते हैं।


कील मुहांसे :-


 आंवले के साथ नीम का प्रयोग किया जाए तो कील मुहांसों का जड़ से नष्ट किया जा सकता है ।

अस्थमा व दिल की बिमारी:-


 आवले के प्रति दिन सेवन से अस्थमा की समस्या दूर होती है।
 साथ ही साथ यह दिल को स्वस्थ रखने का काम करता है।
आवला जितना महत्वपूर्ण स्वास्थय या हमारे शरीर के लिए लाभदायक है उतना ही इसका धार्मिक महत्व भी है।

आवला का पौधा और वास्तु :-


  आंवला के जितने औषधिय गुण हैं,उस्से कहीं अधिक इसके धार्मिक मान्यता है।
आंवला के कुछ महत्व धार्मिक मान्यताएं।
आंवले का पौधा घर में किस और लगाना चाहिए
आंवले का पौधा यूँ तो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है,और विद्वान इस पौधे को लगाने की सलाह भी देते हैं।
हालांकि पौधा लगाना ही अपने आप में एक शुभ कार्य माना जाता है।
आंवले में पाए जाने वाले विशिष्ट गुण दिमाग को तेज बनाता है।कुछ यूँ मान्यताएं हैं कि आंवले का फल जब हरा होता है
आंवला बुद्धि और तेज का प्रतिक है।आंवला जब हरा होता है,तब इसे बुध का प्रतिक माना जाता है।
आंवला जब सुख जाता है,तब यह और अधिक गुणकारी हो जाता है तब इसे सुर्य का प्रतिक माना जाता है।
आंवले का पुजन करना अर्थात भगवान शिव की पुजा माना जाता है से घर में शुभता का प्रवेश होता है,कम्पटीशन में सफलता प्राप्त होती है।

रिलेटेड पोष्ट :-